पंजाब भाजपा अध्यक्ष कृषि कानून के लाभ तो बताएं - सुनील जाखड़

चंडीगढ़,10 फरवरी - पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल बादल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के मामले में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ मनगढ़त बयानबाजी कर रही है, जिस का कोई आधार नहीं है। उन्होंने पंजाब भाजपा प्रधान को चुनौती देते हुए कहा कि कृषि कानून के मामले पर वह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में खुली बहस कर लें और लोगों को समझाने और अपना पक्ष रखें कि यह कानून किसानों के लिए कैसे फायदेमंद साबित होंगे। जाखड़ ने कहा कि यदि पंजाब भाजपा अध्यक्ष को कृषि के बारे जानकारी नहीं है तो वह केंद्र से भी किसी को इस बहस के लिए बुला सकते हैं।