मलोट के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाया धरना

मलोट,11 फरवरी - (पाटिल) - लगातार पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को लेकर आज मलोट में कांग्रेसियों की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष धरना दिया गया। हलका इंचार्ज अमनप्रीत सिंह भट्टी के नेतृत्व में दिए गए रोष धरने के दौरान बड़ी संख्या में इलाके के कांग्रेसियों ने भाग लिया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर हलका इंचार्ज अमनप्रीत सिंह भट्टी के इलावा बलदेव कुमार लाली गगनेजा, शुभदीप सिंह बिट्टू, चेयरमैन प्रमोद महाशा, रकेश कुमार गट्टू शर्मा, बलकार सिंह औलख, जतिन्दर कुमार पिंटू आहूजा, ब्लाक प्रधान नत्थू राम गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता और वर्कर शामिल हुए।