बिजनौर और मेरठ में आज किसान पंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली,15 फरवरी - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी किसान पंचायत में शामिल होंगी और किसान परिवारों से मिलेंगी। बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार सुबह 11 बजे चांदपुर पहुंचेंगी। वह रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगी।