चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे पर चली गोलियां

चंडीगढ़, 15 फरवरी - (सुरिन्दरपाल सिंह) - चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे के घर पर बदमाशों ने देर रात 12.45 बजे पांच गोलियां मारकर उनको मारने की कोशिश की। वह इस कातिलाना हमले से बच गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद मुलजिम फरार हो गए। फायरिंग ने इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलने पर पहुंची सेक्टर -11 की थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दीपा दुबे सेक्टर 15 /डी, मकान नंबर 3353 में रहती है। रविवार को कुछ रिश्तेदार उसके घर आए थे। जब रिश्तेदार रात के 12.45 के करीब जाने लगे तो दीपा दुबे उनको घर के बाहर छोड़ने आई। इस दौरान बदमाशों ने उनपर गोलियां चलानीं शुरू कर दीं। इतना ही नहीं बदमाशों ने घर पर पत्थर भी फेंके। इसके बाद किसी तरह रिश्तेदार दीपा दुबे को घर के अंदर सुरक्षित ले गए। उसे कोई चोट नहीं लगी।