सरदूल सिकंदर को कल खन्ना के नज़दीकी गांव खेड़ी नौध सिंह में किया जायेगा सुपुर्द-ए-खाक

खन्ना, 24 फरवरी - (हरजिन्दर सिंह लाल) - विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर, जो पिछले चार दशकों से पंजाबी गायकी के शिखर पर रहे, ने आज इस संसार को सदा के लिए अलविदा कह दिया। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना पीड़ित हो गए थे। उनकी मौत आज प्रातःकाल 10 बजे के करीब फोर्टिस अस्पताल मोहाली में हुई। उनके निधन से पूरे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर फेैल गई। गायक बलवीर राय खन्ना ने बताया कि सरदूल सिकंदर के पार्थिव को आज शाम तक खन्ना (लुधियाना) में लाया जायेगा और कल दोपहर 2 बजे उनके पैतृक गांव खेड़ी नौध सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।