संयुक्त किसान मोर्चा 27 को गुरू रविदास जी का प्रकाश पर्व दिल्ली के बॉर्डरों पर मनाएगा - साहनी

जालंधर, 24 फरवरी - (चिराग शर्मा) - श्री गुरू रविदास जी के 645वें प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा से मज़दूर-किसान एकता के रूप में मनाया जायेगा। संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा भारतीय किसान यूनियन दोआबा के जनरल सचिव सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन कादियां  के जिला प्रधान जसवीर सिंह लिट और कंडी किसान संघर्ष कमेटी के वाइस चेयरमैन जरनैल सिंह गढ़दीवाल ने आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि श्री गुरु रविदास जी के मनाए जा रहे प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पंजाब के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली मोर्चों पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो नहीं पहुंच सकते वह अपने इलाकों, शहरों में गुरू रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाएं।