सरदूल सिकंदर के पार्थिव शरीर के दर्शनों के लिए पहुंचे पंजाबी गायक और लोग 

खन्ना, 25 फरवरी - (डिंपल) - पंजाब के मशहूर शहर खन्ना के निवासी और गांव खेड़ी नौध सिंह में जन्मे सुरों के बादशाह सरदूल सिकंदर के निधन पर समूचे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनकी मृतक देह के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग और पंजाबी गायक खन्ना में उनके घर पहुंचने शुरू हो गए है। बता दें कि सरदूल सिकंदर को आज पैतृक गांव में गांव खेड़ी नौध सिंह नजदीक खन्ना जिला फतेहगढ़ साहिब में सुपुर्द-इ-खाक किया जायेगा।