असम में सत्ता में आने पर सीएए को रद्द करेगी कांग्रेस - प्रियंका गांधी 

तेजपुर, 02 मार्च - असम के तेजपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को रद्द करने के लिए नया कानून लाएगी।