संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कोलकाता में भाजपा के खिलाफ रैली

कोलकाता,13 मार्च - चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कोलकाता में महापंचायत में हिस्सा लिया गया। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत, बलबीर सिंह राजेवाल और योगेंद्र यादव समेत अलग-अलग किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से चुनावी राज्यों में भाजपा के खिलाफ रैलियां की जा रही हैं।