सुनाम धरने में शामिल किसान ने जहरीली वस्तु निगली 

सुनाम उधम सिंह वाला,13 मार्च - (हरचन्द सिंह भुल्लर,सरबजीत सिंह धालीवाल) - भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से कृषि कानून रद्द करवाने को लेकर दिए जा रहे धरने में आज एक नौजवान किसान की तरफ से कोई जहरीली वस्तु निगल लेने की खबर है। जानकारी देते संगठन के जिला नेता दरबारा सिंह छाजला और जगसीर सिंह मैदेवास ने बताया कि अवतार सिंह (36) पुत्र गुरचरण सिंह गांव छाजला एक छोटा किसान है जिसके पास सिर्फ दो एकड़ ज़मीन ही है। अवतार सिंह किसान संगठन उगराहां का सक्रिय वर्कर भी है। उक्त नौजवान किसान आंदोलन के साथ शुरू से ही जुड़ा हुआ है। आर्थिक तंगी और कृषि कानूनों को लेकर परेशान इस नौजवान ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की तरफ से स्थानीय शहर में एक कॉर्पोरेट घरानो के शॉपिंग मॉल के समक्ष अनिश्चितकाल के लिए दिए जा रहे धरने में आज दोपहर के समय कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जिसको इलाज के लिए तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है।