कर्ज की परेशानी के चलते किसान ने की खुदकुशी 

बरेटा,18 मार्च - (जीवन शर्मा) - नजदीकी गांव कुलरियां में एक किसान की तरफ से कर्ज की परेशानी के चलते खुदकुशी करने की खबर है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक काका सिंह 35 पुत्र गुरतेज सिंह के पास कम जमीन होने के कारण वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता था। उस पर करीब 10 लाख रुपए निजी और 1.60 लाख रुपए के करीब सरकारी कर्ज था, जिसकी परेशानी के चलते उसने कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे दो लड़कियां, एक लड़का और पत्नी को छोड़ गया है। किसान नेता महिंद्र सिंह ने मांग की है कि मृतक का सारा कर्ज माफ किया जाये।