किसान नेता जोगिन्द्र सिंह उगराहां को मिली अस्पताल से छुट्टी 

बुढलाडा, 22 मार्च - (स्वर्ण सिंह राही) - पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बठिंडा के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रदेश प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां को छुट्टी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि वह 17 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ देश के मेहनतकश लोगों द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई निरंतर जारी रहेगी और वह भी कृषि कानूनों को रद्द करवाने को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे धरने में दोबारा शामिल होंगे।