यूपी में कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के तीन मरीजों की पुष्टि

लखनऊ, 27 मार्च - कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। दोगुनी रफ्तार की वजह से अफ्रीकी स्ट्रेन को खतरनाक माना जा रहा है। आगरा के सीएमओ ने भी इस बात की पुष्टि की है। आगरा से सात सैंपल जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू भेजे गए थे इनमें से तीन में अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। वहीं अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन के मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।