विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के विरोध में भाजपा ने राज्य सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

पठानकोट, 28 मार्च - (संधू) - मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के विरोध में आज जिला भाजपा द्वारा पठानकोट के भगवान वाल्मीकि चौक में जिला प्रधान विजय शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल विशेष तौर पर पहुंचे। वाल्मीकि चौक में प्रदर्शन करने के बाद पठानकोट के सलारिया चौक में भाजपा वर्करों और नेताओं द्वारा राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। भाजपा वर्करों को संबोधन करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि विधायक अरुण नारंग पर हमला होना लोकतंत्र की हत्या करना है।