भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले में चार लोग गिरफ्तार, 23 अन्य की पहचान हुई

श्री मुक्तसर साहिब/ मलोट, 28 मार्च - (रणजीत सिंह ढिल्लो/ रणजीत सिंह पाटिल) - पुलिस ने आज मलोट में भारतीय जनता पार्टी के अबोहर से विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस प्रमुख श्री मुक्तसर साहिब श्रीमती डी सुडरविली ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य साधनों की सहायता के साथ पुलिस ने इस मामले में करीब 27 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस के संबंध में मलोट पहुंचे विधायक अरुण नारंग का घेराव किया गया और आंदोलनकारी किसानों ने उनके साथ मारपीट की।