कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर झारखंड में 29 अप्रैल तक लॉकडाउन

रांची, 22 अप्रैल - कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया है। हालांकि इस लॉकडाउन में लोगों को कुछ छूट भी दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन भक्तों को मंदिर में दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।