चंडीगढ़ में नहीं लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, प्रशासन ने लिया फैसला 

चंडीगढ़, 23 अप्रैल - चंडीगढ़ में एक हफ्ते का लॉकडाउन नहीं लगेगा और न ही वीकेंड पर लॉकडाउन होगा। आज प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई वॉर रूम की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि शहर के व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।