भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,60,960 नए मामले आए सामने 

नई दिल्ली, 28 अप्रैल - भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,60,960 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हुई। 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है।