कांग्रेस के पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का निधन

मुंबई , 28 अप्रैल - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में  इलाज चल रहा था। एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड़ महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह करीब 10 बजे एकनाथ गायकवाड़ ने अंतिम सांस ली।