राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पाए गए कोरोना पॉजिटिव

जयपुर, 29 अप्रैल - राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट के जरिए दी। इससे पहले बुधवार को अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।