पंजाब में अभी किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा - स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू

चंडीगढ़, 03 मई - (सुरिन्दरपाल) - पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि अभी पंजाब में किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को लॉकडाउन करने के लिए कहा गया था, परन्तु मुख्यमंत्री की तरफ से लॉकडाउन लगाने से मना कर दिया गया, क्योंकि उनका यह कहना था कि पहले जो पाबंदियां लगाई गई हैं, उसके नतीजे को देखकर ही आगे फैसला लिया जायेगा। यदि नतीजे बढ़िया रहे तो पंजाब में लॉकडाउन नहीं किया जायेगा।