पूर्व मंत्री जत्थेदार इन्द्रजीत सिंह जीरा का निधन 

जीरा/अजनाला/अमृतसर, 12 मई - (प्रताप सिंह हीरा /गुरप्रीत सिंह ढिल्लों /सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - पंजाब के पूर्व मंत्री और हलका जीरा से विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पिता जथेदार इन्द्रजीत सिंह जीरा का आज प्रातःकाल 5 बजे निधन हो गया। जत्थेदार इन्द्रजीत सिंह जीरा पिछले 4 महीने से जिगर के कैंसर से पीड़ित थे और चंडीगढ़ में अपना इलाज करवा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज गांव बस्ती बूटे वाली (जीरा) में दोपहर 3 बजे किया जायेगा।