पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सिंह जीरा का सरकारी सम्मानों के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

जीरा, 12 मई - (मनप्रीत सिंह) - पूर्व मंत्री जत्थेदार इन्द्रजीत सिंह जीरा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बस्ती बूटे वाली में सरकारी सम्मानों के साथ पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी देने के उपरांत कर दिया गया। इस समय पंजाब सरकार के सीनियर कैबिनेट मंत्री, विधायक, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में उनको चाहने वाले उपस्थित थे।