प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए इन पदार्थों का सेवन करें

बदलते मौसम में शरीर आसानी से किसी भी तरह के फ्लू की चपेट में आ जाता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों आसानी से वायरस का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कोराना वायरस की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग भी वहीं हैं जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है जो कि बुजुर्गों में आम तौर पर देखा जाता है।
आइए जानते हैं कि क्या क्या खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं :
खट्टे फल 
अधिकतर रोगों में  विटामिन सी इम्यून सिस्टम बढ़ाता है और सर्दी जुकाम से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत बनाता है। सिट्रस फ्रूट्स में अंगूर, संतरा, कीनू व नींबू आते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन फलों का नियमित सेवन करना चाहिए।
लाल शिमला मिर्च 
खट्टे फलों की तुलना में लाल शिमला मिर्च में दोगुना विटामिन सी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटिन भी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के अलावा त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है तथा आंखों को सही रखता है।
ब्रोकली : ब्रोकली में विटामिन ए, सी और बी के साथ-साथ कई अन्य एंटीआक्सिडेंट और फाइबर भी पाए जाते हैं। ये सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियमस कार्बोहाइड्रेट और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अदरक 
अदरक में कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अपने खाने-पीने की चीजों में इसे जरूर शामिल करें। दिन में 3-4 बार अदरक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम काफी अच्छा रहेगा।
लहसुन 
 लहसुन में भी कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। सूप व सलाद के अलावा इसे कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं। शहद के साथ लहसुन का सेवन इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने का काम कर सकता है।
तुलसी 
 इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने वाले तत्वों से भरपूर तुलसी बेहद गुणकारी है। रोजाना तुलसी लेने से इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।
पालक 
पालक में न सिर्फ विटामिन सी बल्कि कई एंटीआक्सिडेंट और बीटा कैरोटिन भी होता है जो हमारे शरीर में संक्र मण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। ब्रोकली की तरह पालक भी उतना ही सेहतमंद होता है।
बादाम 
 जुकाम से बचाव के लिए शरीर में विटामिन सी का होना बहुत जरूरी है। विटामिन सी इम्यून सिस्सटम को स्वस्थ रखता है स बादाम में विटामिन सी के साथ-साथ स्वस्थ वसा भी पाया जाता है।
हल्दी 
हल्दी को सबसे सेहतमंद मसाला माना जाता है। हल्दी में  एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं तथा इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन मांसपेशियों की रक्षा करती है और उसे मजबूत बनाती है।
पपीता 
पपीता भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। पपीते में पपेन पाया जाता है जो  एक पाचक एंजाइम होता है। पपीते में पोटेशियम, विटामिन बी और फोलेट की अच्छी मात्रा होती है जो आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। इन सबके अलावा अलसी, कच्चा प्याज, करेला और तमाम भारतीय मसाले, हरी सब्जियां, सूखे मेवे और ताजे फलों का नियमित स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले होते हैं।

(स्वास्थ्य दर्पण)