आम में मौजूद हैं औषधीय गुण

गर्मी की ऋतु में होने वाला आम एक लोकप्रिय फल है। मानना होगा कि इस स्वादिष्ट फल को खाने से मन को अच्छी तृप्ति तो मिलती है, निरोग होने के आसार भी बढ़ते हैं। पहले तो आम के बड़े-बड़े पेड़ ही होते थे, अब नई खोज से छोटे आकार के पेड़ भी फल देने लगे हैं। यह फल शरीर के कष्टों को दूर कर अच्छा स्वास्थ्य तथा शक्ति देने में सक्षम है। आम की आज सैंकड़ों प्रजातियां उपलब्ध हो गई हैं।
पके आम में कैल्शियम, लौह, ग्लूकोज, विटामिन सी, कार्बोहाइडेट्स, एस्कोर्बिक एसिड, फास्फोरस, खनिज तत्व आदि होते हैं।
आम के कुछ उपचार : 
* अतिसार तथा रक्तातिसार में आम की गुठली का प्रयोग कर, रोग से छुटकारा पा सकते हैं।
*  ज्वर तथा सर्दी का इलाज भी गुठली द्वारा किया जा सकता हैं।
* शारीरिक कमजोरी में आम चूस कर ऊपर से ठंडी लस्सी पी लें। रक्त में वृद्धि तथा शरीर में फुर्ती आएगी।
* स्वास्थ्य के लिए कच्चे आमों का अचार अच्छा रहता है।
*  लू लग जाने पर आम के पत्तों का रस निकालें। रोगी पीते ही सामान्य हो जाएगा।
*  पेट में कृमि हो जाना आम बात है, विशेष कर बच्चों में। आम की गुठली का चूर्ण लें। एक चौथाई चम्मच गर्म पानी से लें। कृमि मर कर निकल जाएंगे।
*  रक्त के साथ दस्त आते हों तो आम की गुठली पीस कर, छान कर छाछ में मिलाकर पिलाएं। दो तीन दिनों के उपचार से पूरा आराम मिलेगा।
* पुराने दस्तों को ठीक करने के लिए आधा कप मीठे आम का रस, पच्चीस ग्राम मीठी दही, एक ग्राम अदरक का रस सब को मिलाएं। पिलाएं। आराम मिलेगा।
*  नींद न आने की शिकायत में रात्रि भोजन के बाद आम खाकर, ऊपर से दूध पीना ठीक रहता है।

(स्वास्थ्य दर्पण)