सरकार फेल हुई उसका ठिकरा आप यहां फोड़ना चाह रहे हैं - टिकैत

हरियाणा, 14 मई - भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार फेल हुई उसका ठिकरा आप यहां फोड़ना चाह रहे हैं, अब इनके पास कुछ और नहीं रहा तो आंदोलन को ही बदनाम करो। पूरे देश में लोग यहां से ही गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान किसान आंदोलन से गांवों में संक्रमण फैल रहा है।