फेसबुक पर लड़की से पहले दोस्ती, फिर मिलने के बहाने 25 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

पलवल (हरियाणा), 14 मई - फेसबुक पर लड़की के साथ पहले दोस्ती की गई और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। लड़की को मिलने के लिए बुलाया गया था जिसके बाद सारी रात जंगल में 25 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब लड़की की हालत बिगड़ गई तो दोषी उसे बदरपुर सरहद पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 25 व्यक्तियों के खिलाफ अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म के दोष में एक रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना 3 मई की है।