दिल्ली सरकार ने नगर निगमों के लिए 1,051 करोड़ रुपए की राशि जारी की


  नई दिल्ली, 15 मई -दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहाकि  दिल्ली सरकार ने नगर निगमों के लिए 1,051 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इससे नगर निगम के जिन लोगों को तनख्वाह नहीं मिल पा रही है उन्हें तनख्वाह मिलेगी। ईस्ट MCD को 366 करोड़ रुपए, उत्तरी MCD को करीब 432 करोड़ रुपए और दक्षिण MCD को करीब 251 करोड़ रुपए दिए हैं।