मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश

मुंबई, 17 मई - ताउते के कारण मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई के वडाला से चक्रवात ताउते की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें तेज हवाएं चल रही है। साथ ही रिमझिम बारिश भी हो रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं।