कर्नाटक: कालाबुरागी नगर निगम द्वारा ऑटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत 

कर्नाटक, 21 मई - कर्नाटक में कालाबुरागी नगर निगम ने कोविड -19 मरीजों के लिए ऑटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। नगर निगम के अधिकारी ने जानकारी दी कि कई बार एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती है, तो ऐसे में हमारी मुफ्त सेवा से लोगों को मदद मिलेगी। तीन ऑटो दिन में चलते हैं और दो ऑटो रात में चलते हैं।