महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय में बम होने की सूचना से हड़कंप 

मुंबई, 30 मई - मुंबई पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बम निरोधक दस्ता चेकिंग कर रहा है। हालांकि मुंबई पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह एक फर्जी कॉल प्रतीत होता है फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।