तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून

नई दिल्ली, 03 जून - मानसून इस बार तय समय से तीन दिन देरी से आज केरल पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन निश्चित समय पर मानसून ने दस्तक नहीं दी, हालांकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। वहीं केरल में 3 दिनों से प्री-मानसूनी बारिश हो रही है। राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। देशभर में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान में बताया है कि इस बार मानसून सामान्य से अच्छा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 जून को बताया कि केरल में बारिश में तेजी है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलने से मौसम ठंडा हैं।