पेट्रोल पंप के सुरक्षा कर्मी को गोली मारकर लुटेरों ने छीनी पिस्टल

राम तीर्थ (अमृतसर), 3 जून - (धरविन्दर सिंह औलख) - बीती रात तीन हथियारबंद लुटेरे राम तीर्थ रोड पर अड्डा बावड़ी के नज़दीक स्थित शिवा पेट्रोल पंप के सुरक्षा कर्मी को पिस्टल से गोली मारने के बाद उसकी राइफल छीनकर वहां से फ़रार हो गए। पंप के मालिक धर्मपाल और करिंदे अजय कुमार ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे तीन नौजवान पंप पर आए और पेट्रोल डालने के लिए कहने लगे, उनके यह कहने पर कि पंप बंद हो गया है, लुटेरों ने नज़दीक खड़े सुरक्षा कर्मी हरजीत सिंह को गोली मार दी और उसकी राइफल छीनकर फरार होने में सफल हो गए। घायल को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कर रही है।