उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से 136 लोगों की गई जान

 

नई दिल्ली, 4 जून उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा, “इस समय राज्य में रिकवरी दर 97.4% है। कल प्रदेश में 136 लोगों की मृत्यु हुई। पिछले 24 घंटे में 3,18,714 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5,07,23,809 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इस समय 22,877 सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।”