दिल्ली में बूथ लेवल पर शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

नई दिल्ली, 07 जून - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 45 साल से अधिक लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है जिसका नाम 'जहां वोट वहां वैक्सीनेशन' है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी। आज से दिल्ली के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा।