कोविड-19: दुबई ने यात्रा प्रतिबंध में दी ढील

दुबई, 20 जून - दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है। हालांकि, ऐसे लोगों के लिए यूएई द्वारा स्वीकृत कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेना अनिवार्य है। सूत्रों की ओर से यह जानकारी दी गई है।