गांव अमीर खास के लड़के की कैनेडा में डूबने से मौत

जलालाबाद, 28 जून - (जतिन्दर पाल सिंह) - जलालाबाद के नज़दीक पड़ते गांव अमीर खास के निवासी पूर्व चेयरमैन बलदेव राज कंबोज के लड़के साहिल हांडा की कैनेडा में समुद्र में डूबने के कारण मौत होने का दुखदायी समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल कैनेडा में पढ़ने के लिए गया हुआ था और अपने दोस्तों के साथ समुद्र पर गया था। जहां डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। साहिल के मौत की खबर मिलते ही गांव और इलाके में शोक की लहर फैल गई है।