हमारे देश के विकास में डॉक्टरों के योगदान को याद करने का दिन है - उपराष्ट्रपति 

चेन्नई, 01 जुलाई - उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चेन्नई में कहा, “आज डॉक्टर दिवस है, यह हमारे देश के विकास में डॉक्टरों के योगदान को याद करने का दिन है। इस वर्ष डॉक्टर दिवस की थीम 'सेव दे सेवियर' है। हमारे डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान मानवता की सेवा की।”