टोक्यो ओलंपिक में भारत के ध्वजवाहक मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह को सुखबीर बादल ने दी बधाई 

चंडीगढ़, 05 जुलाई - अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करके टोक्यो ओलंपिक के उद्धघाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बनने पर भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को बधाई दी है।