दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने लगाई आग 

लुधियाना, 07 जुलाई - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - स्थानीय स्लैम टाबरी स्थित दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को आज देर शाम कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार, घटना आज शाम उस वक्त घटित हुई जब आसपास के लोगों ने राजीव गांधी की प्रतिमा को आग लगी देखी और उन्होंने तुरंत आग को बुझा दिया। सूचना मिलते कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान अश्विनी शर्मा, गुरसिमरन सिंह मंड, योगेश हांडा और अन्यकांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंड द्वारा अपनी पगड़ी उतार कर राजीव गांधी की प्रतिमा को साफ किया गया। आग लगने के कारण प्रतिमा को भारी नुक्सान पहुंचा है। वहीं घटना के कारण कांग्रेस नेताओं और वर्करों में भारी रोष पाया जा रहा है।