क्या आप अच्छे पड़ोसी हैं?

पड़ोसियों के घरेलू मामलों में स्वयं को न उलझाएं।
८ बिना मांगे सलाह न दें। कभी-कभी सलाह देना मंहगा पड़ता है।
८सीमित आना-जाना शोभा देता है। अधिक आना जाना कभी-कभी दु:खी करता है। 
८ लेन-देन अपनी जेब के अनुसार सीमा में ही करें।
८शुभ-काम होने पर या खुशखबरी होने पर खुश होकर बधाई देने जाएं।
८बीमार होने पर, परेशानी होने पर, कुछ दुर्घटना होने पर आवश्यकतानुसार मदद करने से न सकुचाएं।
८अनावश्यक बिना काम के बतियाने न जाएं।
८पड़ोसियों से महंगे बिजली के उपकरण या खराब होने वाली चीजों को न मांगें। मजबूरी होने पर प्रयोग के बाद साफ करके तुरन्त सधन्यवाद लौटा दें।
८पड़ोसियों के घर मेहमान आने पर अनावश्यक स्वयं को न थोपें।
८आप किसी काम में निपुण हैं तो ं पड़ोसिन की इच्छा होने पर उन्हें अपना गुण सिखाएं।
८ पड़ोसियों से पत्रिका या पुस्तक पढ़ने के लिए लें तो समयानुसार बिना फाड़े या खराब किए वापिस कर दें। 
८ आपस में कोई मनमुटाव होने पर या गलतफहमी होने पर बात स्पष्ट करने से झगड़ा बढ़ता नहीं है।  
८ पड़ोसियों की कमियों या अव्यवस्थित घर के बारे में उन्हें शिक्षा न दें।
८ पड़ोसियों की उन्नति पर किसी प्रकार की ईर्ष्या न करें। (उर्वशी)