केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे राज्यसभा में सदन के नेता

नई दिल्ली,14 जुलाई - केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद संसद में भी बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता होंगे। इससे पहले थावर चंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता थे। उनको कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद पीयूष गोयल अब राज्यसभा में सदन के नेता होंगे।