चैंबूर में दीवार ढहने से 11 की मौत

मुंबई, 18 जुलाई - महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात से हो रही भारी बारिश की वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। मुंबई की सड़कों पर जलसैलाब और कई इलाकों में पानी घर में घुस गया है। भारी बारिश के चलते चैंबूर में एक दीवार ढह गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने  की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है। एनडीआरएफ ने यह जानकारी दी।