2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से उतरेगी मैदान में - सुखविन्दर सिंह डैनी

चंडीगढ़,19 जुलाई - (अजीत ब्यूरो) - पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुखविन्दर सिंह डैनी का कहना है कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और एक परिवार में अक्सर झगड़े होते हैं | उनका कहना है कि मुझे पूरा विस्वास है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करेगी |