किसानों के हक में डॉ. अमर सिंह का प्रदर्शन 

नई दिल्ली, 19 जुलाई - (अजीत ब्यूरो) - लोकसभा सांसद डॉ. अमर सिंह का कहना है कि पंजाबियों की बलि को व्यर्थ न जाने दिया जाये | उनका कहना है कि किसान विरोधी, मज़दूर विरोधी, आढ़तिया विरोधी कृषि कानूनों को वापस न लेने तक संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा | वहीँ उन्होंने कहा कि संसद को चलने नहीं दिया जायेगा जबतक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते |