महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में अब तक 44 लोगों की मौत, 25 लोग अभी भी मलबे की नीचे दबे


 नई दिल्ली, 23 जुलाई -   महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की दो घटनाओं में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि अभी भी 25 लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। वहीं मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि यह बड़ी दुर्घटना है, एनडीआरएफ, स्थानीय एजेंसियां और अन्य बचाव अभियान चला रहे हैं।