टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीत से की शुरूआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

जापान, 24 जुलाई - हॉकी में भारतीय टीम ने जीत से शुरूआत की है। पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है। हरमनप्रीत भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दो गोल दागे।