महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन होने से भारी नुकसान

मुंबई, 24 जुलाई - महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के तलिये गांव में भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति ने बताया, "हमारे गांव में 40 घर हैं और इस वक्त 100 लोग रह रहे हैं। गांव में कुछ भी नहीं बचा है। भूस्खलन के बाद इलाका पूरा मैदान में बदल गया है।"