केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के आंदोलन को बताया निरर्थक

 

नई दिल्ली, 24 जुलाई  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों का आंदोलन निरर्थक है। उन्होंने दिल्ली में किसानों की संसद पर कहा कि, "संसद तो एक ही होती है, जिसे जनता चुनकर भेजती है। जो यूनियन के लोग ऐसी बातें कर रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं वह निरर्थक है। हमने कई बार उनसे कहा कि आंदोलन का रास्ता छोड़कर वार्ता का रास्ता अपनाना चाहिए।"