गुजरात में महिलाओं का समूह चला रहा रागी से बने उत्पादों की बेकरी

गुजरात, 25 जुलाई - गुजरात के डांग में महिलाओं का एक समूह रागी से बने उत्पादों की बेकरी चला रहा है। एक महिला ने बताया, "हमारे समूह में 10 महिलाएं हैं। हम रागी के कई उत्पाद बनाते हैं। हर महिला को रोज़ के हिसाब से 200 रुपए देते हैं और जो पैसा बच जाता है उसे बैंक में जमा कर देते हैं।"